फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : पिता ने पुत्र पर लाइसेंसी बंदूक से किया फायर, बाल-बाल बचा पुत्र, गोली दीवार में धंसी, आरोपी बंदूक समेत फरार, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। मामूली विवाद में पिता ने लाइसेंसी बंदूक से पुत्र पर फायर कर दिया। वह बाल-बाल बच गया। घटना के बाद पिता बंदूक समेत भाग निकला। पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मरका थाना क्षेत्र के सांड़ा गांव निवासी ललित पांडेय का रविवार को सुबह पत्नी ममता से विवाद हो गया। शोर सुनकर पुत्र अभिषेक आ गया और दोनों को समझाने लगा, तभी पिता ने अपनी लाइसेंसी दोनाली बंदूक से अभिषेक पर फायर कर दिया। गोली उसके बगल से निकलकर दीवार में जा धंसी।
फायर की आवाज सुनकर ग्रामीण और अन्य परिजन आ गए। आरोपी ललित बंदूक समेत भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष हेमराज सरोज ने बताया कि परिजनों से पूछताछ की गई। पुत्र अभिषेक की तहरीर पर पिता ललित के विरुद्ध कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें