फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : किसान ने नीम के पेड़ में लटक-कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पैलानी। घर के आंगन में खड़े नीम के पेड़ से फंदा लगाकर किसान ने जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों का कहना है कि बेटी की शादी की चिंता और कर्ज के दबाव में खुदकुशी की है।
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र के चौकी पुरवा में शनिवार की रात किसान सुरेश कुमार (47) ने घर के अंदर लगे नीम के पेड़ से रस्सी बांधकर जान दे दी। सुबह जब परिजन जगे तो शव झूलता देख चीख पड़े। पुलिस को तत्काल सूचना दी। बताया कि सुरेश खेती किसानी करके परिवार चलाते थे। एक लड़का राहुल गोवा में मजदूरी करता है।
चार बेटियां हैं। पूजा और लक्ष्मी की शादी हो चुकी है। पानमती का कहना है कि बेटी रोशनी (18) और चांदनी (14) की शादी के लिए लेकर परेशान रहते थे। परिवार में सुरेश अकेले थे। दो भाइयों की बीमारी से पहले ही मौत हो चुकी है। बेटी रोशनी ने थाना पैलानी में पिता के आत्महत्या करने की तहरीर दी है। इसमें बताया कि वे कर्ज से परेशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें