बांदा। अन्ना मवेशियों से खेत की रखवाली करने जाते समय ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
गिरवां थाना क्षेत्र के बरसड़ा खुर्द गांव निवासी रामसनेही प्रजापति (55) रविवार की रात करीब 12 बजे खेत की रखवाली करने गए थे।
पटरी पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। गेटमैन और पड़ोसी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। कुछ देर बाद पुलिस पहुंच गई और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बेटे दयाराम ने बताया कि पिता के नाम चार बीघा जमीन है। खेत में गेहूं की फसल बोई है। लगभग तीन दिनों से अन्ना मवेशियों की धमाचौकड़ी से फसल बर्बाद हो रही थी। पिता खेत की रखवाली के लिए निकले थे।
तभी हादसे का शिकार हो गए। पिता और मां सुमन खेतीबाड़ी के अलावा मनरेगा मजूदरी भी साथ करते थे। चार पुत्र हैं। पुत्री की शादी हो गई है।