फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : हादसे में किसान की मौत, बड़ा भाई गंभीर, बेटी का रिश्ता तय कर बाइक से लौटते समय हुआ हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। हादसे में बाइक सवार छोटे भाई की मौत हो गई, वहीं बड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों लोग हेलमेट नहीं लगाए थे, इससे उनके सिर और चेहरे पर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

सीमावर्ती जनपद के भरतकूप थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव निवासी बाबूलाल (60) शनिवार को सुबह अपने बड़े भाई मन्नूलाल (65) के साथ बाइक से तिंदवारी गांव आए थे। देर शाम दोनों घर लौट रहे थे। तिंदवारी गांव के नजदीक अज्ञात वाहन ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बाबूलाल के साथी फूलचंद्र ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान बाबूलाल ने दम तोड़ दिया। मन्नूलाल की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
मृतक के पुत्र कौशल किशोर ने बताया कि पिता बाबूलाल बहन नीलम का रिश्ता तय करने के लिए तिंदवारी गए थे। लौटते समय हादसा हो गया। चार पुत्र और एक पुत्री है। खेतीबाड़ी करके परिवार का गुजर बसर कर रहे थे। बताया जा रहा है कि ट्रक ने उन्हें टक्कर मारी। चालक वाहन लेकर भाग निकला। दादा की हालत भी गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें