फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने प्रधान को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। सोसाइटी में खाद लेने के दौरान ग्राम प्रधान को नियम विरुद्ध खाद लेने की कोशिश कर रहे किसान को टोकना महंगा पड़ गया। आक्रोशित किसान ने प्रधान की पिटाई कर दी। प्रधान की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

फतेहगंज थाना क्षेत्र के रक्शा गांव के अंश बरछा डढ़िया प्रधान नरेंद्र कुमार कोआपरेटिव सोसाइटी फतेहगंज में शनिवार को गांव के लोगों को लाइन में खड़ा करवा कर खाद का वितरण करा रहे थे। उसी समय वहां गांव का ही वेद प्रकाश सोसाइटी आया और सीधे अंदर घुसकर पांच बोरी खाद निकालने लगा। जिस पर लाइन पर खड़े किसानों ने विरोध करते हुए प्रधान से शिकायत की।
प्रधान ने वेद प्रकाश को लाइन में लगकर खाद लेने को कहा। यह सुनने पर वेद प्रकाश ने कहासुनी के बाद प्रधान को पीट दिया। प्रधान ने फतेहगंज थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। फतेहगंज थानाध्यक्ष रामनरेश प्रजापति ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें