फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: किसान और पुत्रवधु को परिजनों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। पुत्रवधू के नाम 11 बीघे जमीन नाम कराने गए किसान के अन्य पुत्रों ने विरोध कर दिया। तहसील परिसर के बाहर विवाद होने पर पत्नी व पुत्रों ने किसान और पुत्रवधू को पीट दिया। किसान की सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों के साथ भी धक्कामुक्की की। पुलिस ने आरोपी किसान की पत्नी और पुत्र को पकड़ लिया।
विज्ञापन

घटना बुधवार को तहसील परिसर के बाहर की है। देहात कोतवाली क्षेत्र के चहितारा गांव निवासी चंद्रिका प्रसाद ने हाईकोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर जमीन नाम कराने के दौरान अपनी जान का खतरा बताया था। हाईकोर्ट के आदेश पर एसपी ने किसान चंद्रिका प्रसाद को सुरक्षा मुहैया कराई थी।
देहात कोतवाली पुलिस ने उसकी सुरक्षा के लिए एसआई रामबाबू समेत दो कांस्टेबल और एक महिला कांस्टेबल को भेजा था। बुधवार को किसान अपनी पुत्रवधू रूबी पत्नी अमरेश को लेकर बबेरू तहसील पहुंचा। तभी किसान के दो अन्य पुत्र मनोज व अनूप और पत्नी रज्जी पहुंच गए। उन्होंने रूबी के नाम जमीन करने का विरोध किया। पत्नी और दोनों पुत्रों ने चंद्रिका प्रसाद और पुत्रवधू को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

पुत्रवधू ने भागकर एक दुकान में छिपकर जान बचाई। हंगामा होता देख पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस आरोपियों को पकड़कर ले गई। कोतवाली प्रभारी बबेरू पंकज सिंह ने बताया कि पूछताछ कर आरोपी मां-पुत्र को छोड़ दिया है। देहात कोतवाली इंस्पेक्टर उमेश कुमार ने बताया कि घरेलू विवाद था। पुलिस के साथ धक्का मुक्की की बात गलत है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें