फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा :24 घंटे बाद भी यमुना में डूबा युवक नहीं मिला, एसडीआरएफ टीम खोजने में जुटे, परिजन भी घाट किनारे डटे

विज्ञापन
यमुना नदी में लापता किशोर को खोजती एसडीआरएफ टीम। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
खप्टिहा कलां। पैलानी थाना क्षेत्र के पिपरोदर गांव में यमुना नदी में डूबा युवक 36 घंटे बाद भी नहीं मिला। 24 घंटे से एसडीआरएफ टीम उसे खोजने में जुटी है। परिजन भी घाट किनारे डटे हैं।
विज्ञापन

पिपरोदर गांव निवासी सलीम का पुत्र शमीम (18) शनिवार को सुबह नहाते समय यमुना नदी में डूब गया था। गोताखोरों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन हाथ नहीं लगा। मरका घाट पर मौजूद एसडीआरएफ टीम आ गई और खोजबीन में जुट गई। अधिकारियों का कहना है कि रेस्क्यू जारी रहेगा। उधर, शमीम के परिजन घटना वाले दिन से घाट किनारे नदी में टकटकी लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें