फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर मांगी पुरानी पेंशन

विज्ञापन
डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन देते राज्य कर्मचारी। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने पुरानी पेंशन बहाली सहित विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलक्टर को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी का कहना है कि कोरोना महामारी के दौरान कर्मचारियों ने परिवार की परवाह किए बिना सेवाएं दी। इसके बावजूद शासन ने एक दर्जन भत्ते समाप्त कर दिए। सेवा में रहते एवं सेवानिवृत्त के बाद मिलने वाले जीवन निर्वाह के लिए न्यूनतम धानराशि चाहे वह भत्ते के रूप में हो या पेंशन के रूप में सभी में कटौती की गई।
स्थानांतरण के नाम पर शोषण हुआ। प्रत्येक विभाग में रिक्त पदों पर भर्ती होने के बावजूद शेष बचे कर्मचारियों को दिन रात कार्यों में लगाकर उत्पीड़न किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य मांगों को भी पूरा नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

सीएम से पुरानी पेंशन सहित अन्य समस्याओं के निराकरण की मांग की। महामंत्री शिवबरन सिंह यादव, अनूप रावत, विकास भवन कर्मचारी संघ अध्यक्ष रीता सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें