फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : बारिश से बेपटरी हुई जिले की बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बारिश से शहर और जिले के 50 से अधिक गांवों की बिजली गुल हो गई। इससे लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

रविवार की शाम पीली कोठी सब स्टेशन की मेन सप्लाई फेल हो जाने से मुख्य बाजार, मेडिकल कॉलेज, स्टेशन रोड, मर्दननाका, बन्योटा, कोतवाली रोड, छिपटरी, मुचियाना, छावनी सहित कई मोहल्लों की बत्ती चली गई। इसके अलावा अलीगंज, किरन कॉलेज, तुलसी नगर, सट्टन चौराहा में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। बारिश के कारण लाइनमैनों को काम करने में दिक्कतें हुई।
नरैनी के गंगापुरवा के पास बिजली लाइन में बिजली के गिरने से लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे कस्बे सहित छह गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई। बाद में कस्बे की बिजली सप्लाई को अलग कर चालू किया गया।
विज्ञापन

महुआ के खुरहंड, बबेरू के मुरवल के पास लाइन में फाल्ट से कई गांवों की आपूर्ति देर रात तक ठप रही। कमोवेश यहीं स्थिति तिंदवारी, अतर्रा की रही। यहां फाल्ट व लाइनों के टूटने से कई-कई घंटें बिजली सप्ताई बंद रही।
विज्ञापन

अधीक्षक अभियंता एपीएन सिंह का कहना है कि कर्मचारी लाइनों की मरम्मत का काम कर रहे है। बारिश के कारण आपूर्ति बहाल करने में देरी हो रही है। बारिश बंद होने पर सभी लाइनों को दुरुस्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें