फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : सवा पांच घंटे गुल रही शहर की बिजली, 220 केवी सब स्टेशन में बदले गए इंसुलेटर

विज्ञापन
220 सब स्टेशन में मरम्मत करते बिजली कर्मी। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। शहर में रविवार को पांच घंटे बिजली गुल रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

त्योहारों के मद्देनजर चित्रकूटधाम मंडल में ट्रांसमीशन (संप्रेषण) की ओर से निर्बाध बिजली आपूर्ति की कोशिशें शुरू हो गईं। रविवार को यहां तिंदवारी रोड स्थित 220 केवी सब स्टेशन में मेंटीनेंस (अनुरक्षण) कार्य हुआ। पावर कारपोरेशन अधिशासी अभियंता ने अनुरक्षण कार्य के लिए सुबह 11 से दोपहर 1.30 बजे तक बिजली बंद रहने की सूचना दी थी। लेकिन आपूर्ति शाम सवा 4 बजे तक बहाल हो सकी। अधिशासी अभियंता (ट्रांसमीशन) रविकांत वर्मा ने बताया कि सब स्टेशन में बस इंसुलेटर (220 व 132 केवी लाइन) बदलने के साथ ही बांदा-फतेहपुर लाइन के जंपर और कर्वी लाइन के बस इंसुलेटर बदले गए हैं।
मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल की 5 घंटे बिजली नहीं रही
बांदा। राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल व जिला महिला अस्पताल की बिजली करीब सवा पांच घंटे गुल रही। सुबह 11 बजे बंद हुई बिजली शाम सवा चार बजे बहाल हुई। यहां वार्डों में भर्ती 200 से ज्यादा मरीज उमस से बेहाल रहे। जिला अस्पताल में 82 और महिला अस्पताल में 21 भर्ती मरीज गर्मी से परेशान रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

चलने-फिरने से मोहताज मरीजों को छोड़कर अन्य मरीज और तीमारदारों ने वार्डों से बाहर निकलकर हाल-बरामदे और खुले स्थानों पर समय बिताया। सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं ही चालू रहीं। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार यादव ने बताया कि जेनरेटर से इमरजेंसी और ऑक्सीजन प्लांट में बिजली आपूर्ति की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें