बांदा। डीएम के शराबी ड्राइवर की वजह से हुआ रोडवेज बस से हादसा। यह बात चित्रकूटधाम मंडल के आयुक्त आरपी सिंह ने चित्रकूट में बांदा-अयोध्या एसी बस सेवा के शुभारंभ अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि 27 जुलाई को डीएम के बड़ोखर ब्लाक जाते समय आवंती नगर अतर्रा रोड में उनकी गाड़ी रोडवेज बस से टकरा गई थी।
इसमें रोडवेज चालक की कोई गलती नहीं थी। उसके खिलाफ गलत रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। हादसा तो डीएम के शराबी ड्राइवर की वजह से हुआ था। ड्राइवर अधिक शराब पीये था। कमिश्नर ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए किए गाड़ी में चलने से पहले ड्राइवर की जांच करा लें, इसके बाद ही गाड़ी में बैठे। कमिश्नर के इस बयान ने जिला प्रशासन द्वारा रोडवेज ड्राइवर को हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराए जाने के आरोप का पटाक्षेप हो गया।
डीएम अनुराग पटेल हादसे के दौरान बाल-बाल बच गये थे। घटना के बाद बस चालक का मेडिकल परीक्षण अल्कोहल से युक्त आया था। डॉक्टरों ने भी इसकी पुष्टि की थी। दुर्घटना के समय डीएम के चालक के शराब पीकर वाहन चलाने की कोई बात सामने नहीं आई थी। अब आयुक्त के बयान से कई सवाल खड़े हो गए हैं।