Banda: Due to heavy rain, the culvert collapsed, the road half fit road torn
- फोटो : BANDA
बांदा। बारिश से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सड़क पर चार जगह दरारें आ गईं और दो जगह पुलिया धंस गई। कई जगह कगार की मिट्ट्री कटकर बह गई। इससे एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की जिले में कुल लंबाई लगभग 79 किलोमीटर है। मवई गांव से चित्रकूट की तरफ जाने पर एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 41.6 पर स्थित पुलिया धंस गई। इससे एक्सप्रेसवे की दोनों तरफ सड़क पर दरारें आ गईं। लगभग तीन मीटर लंबाई में आधा फीट सड़क फटी है। गहरी दरार वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा रही है। इसी तरह 46.3 किलोमीटर पर बारिश से हाईवे किनारे की मिट्टी बह गई। इससे गहरे गड्ढे हो गए हैं।
चित्रकूट जिले के भरतकूप से 10 किलोमीटर दूर बदौसा क्षेत्र से जिले की सीमा शुरू होकर महोबा जिले के कबरई में समाप्त होती है। मवई से कबरई की ओर किलोमीटर संख्या 40 पर कगार की मिट्टी बहने से पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क भी धंस गई। एक्सप्रेसवे फेज-1 के सिविल इंजीनियर मोहितदीन का कहना है कि बारिश अधिक हो जाने से एक्सप्रेेसवे पुलिया क्षतिग्रस्त हुई है और सड़क भी धंसी है।
इसकी मरम्मत कराई जा रही है। जिस लेन पर दरारें आईं हैं, उसे रोककर दूसरी ओर से वाहनों को निकाला जा रहा है। एक्सप्रेसवे की मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है। दो से तीन दिन में मरम्मत का काम पूरा कर लिया जाएगा।