फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंडीय लेखाधिकारी की जांच को डीएम ने भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पीडब्ल्यूडी खंडीय लेखाधिकारी पर लग रहे भ्रष्टाचार के आरोपों पर डीएम ने महालेखाकार से लेखा टीम गठित कर जांच के लिए लिखा है। साथ ही शिकायतों के मद्देनजर कहीं अन्य जिले में स्थानांतरण का भी पत्र में जिक्र किया है।
विज्ञापन

डीएम अनुराग पटेल ने महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी, द्वितीय), प्रयागराज को भेजे पत्र में कहा है कि पीडब्ल्यूडी खंडीय लेखाधिकारी शशिकांत शुक्ला के विरुद्ध लगातार शिकायतें मिल रही हैं। शासकीय धन के दुरुपयोग और ठेकेदारों से अवैध वसूली के आरोप लग रहे हैं।
शिकायतों का संज्ञान लेकर जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने भी प्रमुख सचिव (पीडब्ल्यूडी) को पत्र भेजा है। डीएम ने भेजे पत्र में कहा है कि आरोपों के संबंध में लेखा टीम गठित कर जांच कराई जाए। साथ ही पत्र में यह भी कहा है कि शिकायतों के दृष्टिगत उचित होगा कि खंडीय लेखाधिकारी का स्थानांतरण दूसरे जिले में कर दिया जाए।
विज्ञापन

उधर, बुंदेलखंड इंसाफ सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष एएस नोमानी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रयागराज स्थित महालेखाकार कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उन्हें संबोधित ज्ञापन में खंडीय लेखाधिकारी के विरुद्ध जांच व कार्रवाई का अनुरोध किया।
स्थानांतरण की भी मांग की। आरोप लगाया कि खंडीय लेखाधिकारी के कार्यों से विभाग की छवि धूमिल हो रही है। ठेकेदारों का शोषण किया जाता है। ज्ञापन देने वालों में सीताराम, लल्लू विश्वकर्मा, भोले महाराज, छोटेलाल, संदीप, अरविंद घोष, अनीस आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें