फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : भ्रष्टाचार के विरोध में किसान यूनियन का प्रदर्शन

विज्ञापन
प्रदर्शन करते भारतीय किसान यूनियन नेता। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के खंडीय लेखाधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई और स्थानांतरण की मांग थम नहीं रही है। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने प्रदर्शन किया। महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) को संबोधित ज्ञापन मंडलायुक्त को सौंपा।
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल अध्यक्ष बलराम तिवारी के नेतृत्व में किसान नेता जुलूस की शक्ल में कमिश्नर कार्यालय पहुंचे। खंडीय लेखाधिकारी के विरोध में नारे लगाए। ज्ञापन में आरोप लगाए हैं कि खंडीय लेखाधिकारी पद का दुरुपयोग कर रहे हैं।
हेड परिवर्तन करके करोड़ों रुपये का अवैध तरीके से भुगतान कर दिया गया। ठेकेदारों का शोषण किया जा रहा है। अभद्र व्यवहार करते हैं। किसान नेताओं ने महालेखाकार व कमिश्नर से खंडीय लेखाधिकारी द्वारा किए गए भुगतान की जांच कराने, दोषी मिलने पर कार्रवाई और स्थानांतरण की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में प्रमोद आजाद, विमल कृष्ण श्रीवास्तव, कल्लू निषाद, रवींद्र कुमार भारतीय, करीम उल्ला, जग प्रसाद यादव, महेंद्र त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। उधर, भ्रष्टाचार के विरोध में अशोक लाट में चल रहे बुंदेलखंड इंसाफ सेना का अनशन लगातार 12वें दिन भी जारी रहा।
गुरुवार को अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष एएस नोमानी ने सांसद और विधायकों से खंडीय लेखाधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। अनशन में प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल, लल्लू विश्वकर्मा, रामफल प्रजापति, भोलेबाबा, शिवशंकर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें