फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बुंदेलखंड अलग राज्य के लिए प्रदर्शन

विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते बुंदेलखंड आजाद सेना कार्यकर्ता। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड राज्य की मांग के लिए बुंदेलखंड आजाद सेना ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

केंद्रीय अध्यक्ष प्रमोद आजाद ने कहा कि यूपी और एमपी के दो भागों में बंटा बुंदेलखंड विकास के क्षेत्र में अति पिछड़ा है।
हालांकि दोनों राज्यों ने इस समस्या के समाधान के लिए बुंदेलखंड विकास परिषद का गठन कर रखा है, जो केवल औपचारिक और खानापूर्ति तक ही सीमित है।
यूपी के हिस्से वाले जिलों बांदा, चित्रकूट, महोबा, हमीरपुर, झांसी, जालौन और ललितपुर एवं मध्य प्रदेश के हिस्से वाले जिले सागर, दमोह, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, ग्वालियर, भिंड व सतना आदि की आर्थिक व सामाजिक स्थिति अत्यंत खराब होती जा रही है।
विज्ञापन

हजारों की संख्या में लोग महानगरों को पलायन कर रहे हैं। पृथक बुंदेलखंड राज्य के बिना इन जिलों का विकास संभव नहीं है। जिलाध्यक्ष विद्या भाई, मंडल अध्यक्ष रामलखन यादव, मुकेश कुमार, जय प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें