फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दिल्ली की टीम ने बीएस-4 प्रयोगशाला के लिए देखी जमीन

विज्ञापन
फोटो- 28 बीएनडीपी-06 - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बबेरू। तहसील क्षेत्र में स्वामी अवधूत महाराज की कर्मभूमि सिमौनी गांव में देश की दूसरी बीएस-4 प्रयोगशाला व केंद्रीय संक्रामक रोग संस्थान खुलने की तैयारी शुरू हो गई। दिल्ली से केंद्र सरकार के स्वास्थ्य महानिदेशक अतुल गोयल के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम ने गुरुवार को यहां पहुंचकर जमीन का मुआया किया। सर्वे के दौरान खास बिंदुओं पर चर्चा की।
विज्ञापन

स्वास्थ्य महानिदेशक और उनकी टीम सुबह 9 बजे पहुंची। यहां उन्होंने बीएस-4 प्रयोगशाला व केंद्रीय संक्रामक रोग संस्थान खोले जाने के लिए दान की गई 100 बीघा जमीन का मुआयना किया। सर्वे के दौरान जमीन के आसपास स्थित रेलवे, बाजार, अस्पताल, बांदा की सबसे बड़ी नदी, बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे आदि की दूरी के विषय में पूछताछ की। जनसंख्या पूछी। बांदा से जुड़े प्रमुख शहरों के नाम भी पूछे।
चित्रकूट एयरपोर्ट की दूरी और खजुराहो की दूरी भी पूछी। वह यहां तकरीबन साढ़े तीन घंटे रहे। टीम ने स्वामी अवधूत महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस प्रयोगशाला के लिए स्वामी अवधूत महाराज ने अपने आश्रम से लगी 100 बीघा जमीन दान दी थी।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. अजय कुमार ने बताया कि टीम आई थी, उसने जमीन का सर्वे किया है। पूर्व मंत्री शिवशंकर सिंह पटेल, पूर्व विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, लाखन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश द्विवेदी, भाजपा मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, कल्लू सिंह प्रधान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें