बांदा। हमीरपुर में होने वाले राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए स्टेडियम में जिला स्तरीय फुटबॉल मैच हुआ। बांदा व अतर्रा की टीम के बीच मैच खेला गया। बांदा के गोल कीपर आयुष व अतर्रा के गोल कीपर वैभव ने कई गोल बचाए। इस कारण मैच रोमांचक रहा।
बांदा ने अतर्रा को 2-0 से फुटबॉल मैच जीत लिया। खिलाड़ियों में पुलकित, सुमित, अंकुश, हरिओम, तनिष्क, निहाल का प्रदर्शन सराहनीय रहा। मैच देखने के लिए दर्शकों की भी काफी भीड़ रही। दर्शकों की तालियां खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाती रहीं।
इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी शैलेंद्र कुशवाहा, सीनियर खिलाड़ी मुमताज अली आदि रहे। जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव शैलेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि विजेता टीम हमीरपुर में होने वाली राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। इसेक लिए खिलाड़ियों ने काफी मेहनत की है। पूरा प्रयास रहेगा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन करें।