फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाशीय बिजली से युवक की मौत, दो झुलसे

विज्ञापन
रज्जन। (फाइल फोटो) - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा/बबेरू। अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने से युवक समेत दो की मौत हो गई, जबकि महिला और वृद्ध झुलस गए। बिजली गिरने से दो दिन में चार लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर निवासी रज्जन चतुर्वेदी (35) शुक्रवार की शाम खेत पर गया था। तभी तेज बारिश होने लगी। वह पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। इसी दौरान गिरी बिजली की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। देर शाम तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन की तो शव मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। भाई राजेंद्र ने बताया कि रज्जन पांच भाइयों में चौथे नंबर का था।
जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल ने परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया। इसके अलावा बदौसा थाना क्षेत्र के शाहपुरसानी गांव में जयकरन (52) शुक्रवार की शाम खेत में चारा काट रहे थे। तभी बिजली गिरने से मौत हो गई। चचेरे भाई जसवंत ने बताया कि जयकरन खेतीबाड़ी करते थे। उनके नाम छह बीघा जमीन है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

उधर, तुर्रा (बदौसा) गांव में शंकर (66) शुक्रवार की शाम खेत में थे। तभी बिजली गिरने से झुलस गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य घटना में सदर तहसील क्षेत्र के लुकतरा गांव में सीमा (40) शुक्रवार की शाम खेत में मवेशी चरा रहीं थी। बिजली गिरने से वह भी झुलस गईं। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
बिजली गिरने से आठ भेड़ों की मौत
नरैनी। क्षेत्र के गाजीपुर (खलारी) गांव निवासी घनश्याम यादव शुक्रवार को मवेशी चरा रहा था। शाम लगभग पांच बजे बारिश होने लगी। इसी दौरान गरज के साथ गिरी बिजली में चपेट में आकर आठ भेड़ों की मौत हो गई और तीन बकरियां झुलस गईं। घनश्याम ने बताया कि पशु चिकित्सक ने शवों का पोस्टमार्टम किया है। बताया कि करतल के आर्यावर्त बैंक से 27 हजार रुपये कर्ज लेकर भेड़ और बकरियां खरीदी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें