फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

News: युवक का शव फंदे से लटकता मिला, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 05 Sep 2022 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बांदा जिले में जसपुरा थाना क्षेत्र के नांदादेव गांव में युवक ने पेड़ से रस्सी बांधकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना के करीब एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। नांदादेव गांव निवासी प्रदीप कुमार प्रजापति (20) पुत्र कल्लू प्रजापति बिना बताए घर से निकल गया।

विज्ञापन


रविवार की दोपहर बाद उसका शव घर से करीब आधा किलोमीटर दूर जंगल में नीम के पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी से लटका मिला। चरवाहों ने शव देखकर परिजनों को जानकारी दी। चचेरे भाई दीपक प्रजापति ने बताया कि प्रदीप के पिता और बड़ा भाई प्रियांशू सूरत में मजदूरी करते हैं। घर में प्रदीप के साथ उसकी मां भोलिया और छोटा भाई संदीप रहते थे।

प्रदीप अविवाहित था। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। ग्रामीणों में प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की चर्चा रही। हालांकि परिजनों ने इसकी पुष्टि नहीं की। चचेरे भाई का कहना है कि प्रदीप के मोबाइल की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। जसपुरा थाना इंस्पेक्टर राजेश नारायण का कहना है कि पुलिस जांच कर रही है। आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


खुदकुशी करने वाला प्रदीप प्रजापति सिलाई का अच्छा कारीगर था। सूरत में कपड़े की फैक्टरी में काम करता था। उसके हुनर पर कंपनी अन्य कारीगरों से ज्यादा मानदेय देती थी। उसे हर माह 25 हजार रुपये मानदेय मिलता था। चचेरे भाई ने बताया कि प्रदीप दो माह पूर्व घर आया था। आज (सोमवार) को उसे वापस सूरत जाना था। रिजर्वेशन भी कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें