फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : पुलिस की मौजूदगी में डीएपी वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी (बांदा)। डीएपी लेने के लिए नरैनी सहकारी समिति पर किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। हंगामे के आसरे बनते देख सचिव ने पुलिस बुला ली। पुलिसकर्मियों ने लाइन लगवाकर किसानों को डीएपी बंटवाई। एक-एक बोरी डीएपी मिलने पर किसानों ने भेदभाव का आरोप लगाया।
विज्ञापन

बरुवा कालिंजर के किसान रामदुलारे ने बताया कि कई दिनों से समिति के चक्कर लगा रहा था। आज केवल एक बोरी ही दी गई। अधपाल ने आरोप लगाया कि समिति के कर्मचारी अपने चहेतों को तुरंत खाद दे देते हैं। सुबह से लाइन में लगे किसानों को केवल एक-एक बोरी खाद दी गई।
तत्काल खाद दे रहे हैं। उसके 12 बीघा खेत के लिए सिर्फ एक बोरी खाद मिली है। जिनके पास खतौनी और आधार कार्ड नहीं है, उनको तीन-तीन बोरी डीएपी दी गई। खतौनी और आधार ले जाने वाले किसानों को एक-एक बोरी ही दी जा रही है।
विज्ञापन

सचिव चुन्नू द्विवेदी ने बताया कि समिति में 500 बोरी डीएपी आई थी। किसानों को नियमानुसार डीएपी दी जा रही है। खाताधारक किसानों को आधार कार्ड पर पांच बोरी डीएपी दी गई है। अधिकारियों से और डीएपी की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें