फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से संविदा लाइन मैन की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। चिल्ला पावर हाउस पर ड्यूटी कर बाइक से लौट रहे संविदा लाइन को बांदा-कानपुर हाईवे पर लामा गांव के पास वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बाइक चला रहे लाइनमैन की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठा उसका साथी गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन

घटना बुधवार को देर शाम हुई। देहात कोतवाली क्षेत्र के अरबई निवासी शिव कुमार (36) पुत्र दशरथ चिल्ला पावर हाउस में संविदा लाइन मैन के पद पर कार्यरत है। यह यहां ड्यूटी कर शाम के समय बाइक से लौट रहा था। बाइक में पीछे उसका साथी सुनील (24) बैठा था। तभी लामा गांव के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। शिव कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथी सुनील गंभीर घायल हो गया।
राहगीरों ने सुनील को जिला अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा दिया है। मृतक शिवकुमार के भाई विजय ने बताया कि मृतक के तीन पुत्रियां व दो पुत्र हैं। घर में पत्नी ललिता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें