फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : सीएचसी में मरीजों के बेड नजदीक देख सीएमओ नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/बबेरू। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.अनिल कुमार श्रीवास्तव ने सीएचसी और सिमौनी पीएचसी का रविवार को निरीक्षण किया। वार्डों में गंदगी और बेड नजदीक होने पर नाराजगी जताई। दवा वितरण काउंटर में भीड़ होने पर उन्होंने एक और काउंटर खोलने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि महिला वार्ड में आठ मरीज भर्ती थे। इनके बेड काफी नजदीक पाए गए। उन्होंने चिकित्साधीक्षक को बेड के बीच दूरी रखने के निर्देश दिए। सीएचसी में कोई महिला सर्जन नियुक्त नहीं है।
विज्ञापन

चिकित्साधीक्षक की मांग पर उन्होंने शासन को पत्र भेजकर महिला सर्जन की नियुक्ति की मांग की। निरीक्षण के दौरान अपर सीएमओ डा.अजय कुमार भी साथ थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें