फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : राष्ट्रीय योगासन के लिए हुआ शहर की बेटी का चयन

विज्ञापन
योगासन मुद्रा में आरना। संवाद - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता में शहर की बेटी प्रतिभाग करेगी। आरना दमेले का चयन इस प्रतियोगिता के लिए हुआ है। रविवार को यहां आरना को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

आरना ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर गाजियाबाद में आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य योगासन खेल प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर अपना स्थान नेशनल के लिए पक्का किया है। आरना की मां निधि दमेले ने बेटी को हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया है। मुख्य कोच मालविका बाजपेई ने बताया कि आरना में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने का दम है। जल्द ही वह देश के लिए खेलकर पदक जीतेगी।
आरना के दादा अनिल कुमार दमेले पूर्व आईएएस अधिकारी और पिता प्रणव दमेले आईटी इंजीनियर हैं। दादी अंजू दमेले समाजसेवी हैं। रविवार को योग एसोसिएशन चित्रकूट मंडल सचिव जानकीशरण, जनपद योग एसोसिएशन अध्यक्ष द्विजेंद्र बाजपेई, उपाध्यक्ष कृष्णदत्त शुक्ला ने आरना को शहर के एक इंस्ट्टीयूट में सम्मानित किया। आरना 26 से 31 अक्टूबर तक फिरोजपुर पंजाब में 10 से 12 बालिका आयु वर्ग में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें