फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : उफनाई नहर पार कर स्कूल जा रहे बच्चे, पीडब्ल्यूडी के पुलिया के रास्ते पर मिट्टी डालने से आवागमन बाधित, बबेरू क्षेत्र के अछाह गांव का प्रकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। नहर पटरी पर सड़क निर्माण के लिए डाली गई मिट्टी से पुलिया का आवागमन बाधित हो गया है। बारिश के बाद पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के लिए अब यह जानलेवा बन गया है। दलदल से बचने के लिए बच्चे बारिश से उफनाई नहर पार करके स्कूल आ-जा रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के अछाह गांव में स्थित परिषदीय विद्यालय के रास्ते पर नहर है। पीडब्ल्यूडी नहर पटरी पर लिंक रोड बना रहा है। इसके लिए यहां मिट्टी डाल दी गई है। इससे पुलिया जाने वाला रास्ता बाधित हो गया है। ऐसे में बच्चे नहर के पानी में उतरकर उस पार स्थित स्कूल पहुंच रहे हैं। उफनाई नहर में मासूमों के बहने या डूबने का खतरा मंडरा रहा है। प्राइमरी व जूनियर स्कूलों के लगभग 300 बच्चे इस स्थिति से गुजर रहे हैं।
ग्राम प्रधान संतोष कुमार ने बताया कि इस स्थिति से पीडब्ल्यूडी को अवगत कराते हुए सड़क शीघ्र बनवाने के लिए पत्र भेजा है, लेकिन अब तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

उधर, विद्यालय के शिक्षक कौशलेंद्र मिश्र, मतगंजन प्रसाद, माया सिंह, अरुण गुप्ता, संध्या वर्मा आदि ने भी शीघ्र सड़क निर्माण पूरा कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें