फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : पेट में फंसा बच्चा, एक हजार रुपये में देने पर हुई डिलीवरी, रुपये नहीं देने पर रात में जिला अस्पताल रेफर करने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। कस्बे की सीएचसी में गर्भवती का प्रसव कराने के नाम पर दो हजार रुपये वसूली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि नर्स ने दो हजार रुपये नहीं देने पर जिला अस्पताल रेफर करने की धमकी दी। एक हजार रुपये देने पर प्रसव करा दिया। डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक को शिकायत भेजकर जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के अंश निरंजन पुरवा के रहने वाले सुरेश कुमार की पत्नी कुंती देवी को शुक्रवार की देर रात प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। देर रात अचानक प्रसव पीड़ा होने पर ड्यूटी में तैनात स्टाफ नर्स ने डिलीवरी कराने से हाथ खड़े कर दिए। नर्स ने सास बिटोला से कहा कि बच्चा पेट में फंस गया है, अब प्रसव कराने में दिक्कत अधिक आएगी। परिजनों ने आरोप लगाया लगाया कि नर्स ने कहा कि दो हजार रुपये लाओ, नहीं तो तुरंत जिला अस्पताल रेफर कर देंगे। जच्चा और बच्चा की जान बचाने के लिए गरीब परिजन नर्स के सामने करीब 30 मिनट तक गिड़गिड़ाते रहे। कहीं से मांग कर एक हजार रुपये लाए तो नर्स में डिलीवरी कराई।
शनिवार को सोशल मीडिया पर वसूली का वीडियो वायरल होने पर महिला के जेठ चंद्रप्रकाश व पति सुरेश कुमार ने धन उगाही करने वाली नर्स की करतूत बताई। बताया कि 350 रुपये की दवा भी बाहर से मंगाई। वहीं, सीएचसी प्रभारी अधीक्षक डॉ. अजय विश्वकर्मा ने कहा कि शिकायत मिलते ही रुपये लेने वाली नर्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें