फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: डिप्थीरिया से बालक की मौत, कोल्ड फीवर के बढ़े मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। डिप्थीरिया से बालक की जिला अस्पताल में मौत हो गई। उसे 22 दिसंबर को भर्ती कराया गया था। उधर, सर्दी से बुखार के मरीज बढ़े हैं। रविवार को छह लोगों को भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

महोबा जनपद के कबरई के इंदिरा नगर निवासी दिव्यांशु (8) पुत्र प्रेमशंकर को 22 दिसंबर को जिला अस्पताल में डिप्थीरिया वार्ड में भर्ती कराया गया था। रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन शव ले गए हैं। उधर जिला अस्पताल में सर्दी से बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।
रविवार को यहां विराट (14) पुत्र शैलेंद्र निवासी स्वराज कालोनी, राधिका (10 माह) पुत्री इंद्रप्रकाश निवासी खप्टिहा कलां, महक (4) पुत्री उमाशंकर निवासी बिजली खेड़ा, अमचुरिया (80) निवासी जमालपुर, विक्रम (22) पुत्र कामता निवासी पैलानी, हीरा देवी (45) पत्नी रामपाल निवासी त्रिवेणी, परी (7 माह) पुत्री सुनील निवासी बाकरगंज व रामेश्वर (70) निवासी मर्दननाका को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके गुप्ता का कहना है कि सर्दी में विशेषकर बुजुर्गों और बच्चों को विशेष देखभाल की जरूरत है। बच्चों और बुजुर्गों को गर्म कपड़े पहनाकर रखें। नहाने में गर्म पानी का इस्तेमाल करें। कान और पैरों के तलवों को ढांककर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें