फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : तिरंगा फहराकर मनाया स्वतंत्रता का जश्न, सरकारी भवनों में अफसरों ने किया ध्वजारोहण

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में सम्मानित किए गए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजन। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। स्वतंत्रता दिवस पर सोमवार को सरकारी और गैर सरकारी भवनों में ध्वजारोहण किया गया। स्कूली बालक-बालिकाओं ने प्रभात फेरी निकाली। जिले भर में कई कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त कार्यालय में कमिश्नर आरपी सिंह ने ध्वज फहराया। डीआईजी विपिन कुमार मिश्रा ने अपने कैंप कार्यालय में ध्वज को सलामी दी और पुलिस कर्मियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। कलक्ट्रेट में प्रदेश के राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने ध्वजारोहण किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के आश्रितों को सम्मानित किया गया। कहा कि आजादी के वीर सपूतों के त्याग व बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता।
जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वालों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत पांच लाख से अधिक तिरंगा लगाए गए। मर्का घाट में नाव पलटने से मृत लोगों के प्रति दो मिनट का मौन रखा गया।
विज्ञापन

विकास भवन में सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य ने ध्वजारोहण किया। विजय बहादुर श्रीवास्तव के दल ने ‘फिरंगा की शान’ का मंचन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना गुुप्ता, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमिताभ यादव आदि मौजूद रहे। पुलिस कार्यालय में एसपी अभिनंदन, डीआईओएस कार्यालय में विनोद कुमार, वन विभाग में संजय अग्रवाल, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण केंद्र में उप निदेशक रामपाल, उप निदेशक कृषि कार्यालय में विजय कुमार, जल संस्थान भूरागढ़ में महाप्रबंधक व एक्सईएन गंगा सागर सोनकर, बीएसए कार्यालय में बीएसए प्रिंसी मौर्या, खाद्य सुरक्षा में अजीत कुमार, जेल में प्रभारी वरिष्ठ अधीक्षक वीरेंद्र कुमार वर्मा ने ध्वजारोहण किया। बंदियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
अपर जिलाधिकारी उमाकांत त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र, उप जिलाधिकारी श्वेता सिंह, यादवेंद्र सिंह, उप कारापाल महेंद्र सिंह, रामकुमार गौतम, पुरुषोत्तम सरण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें