फोटो 20 बीएनडीपी 22- अयांश साहू की मौत के खुलासे को लेकर कैंडिल लेकर निकले कस्बावासी। संवाद
- फोटो : BANDA
तिंदवारी। कस्बे में रविवार शाम व्यापारी, नेता व कस्बावासियों ने अयांश साहू की मौत के खुलासे को लेकर कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। अयांश की मौत की जांच सीबीआई से कराने और दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की।
सभी लोग कैंडल और इंसाफ की मांग लिखी तख्तियां हाथों में पकड़े थे। मार्च ब्लॉक भवन से प्रमुख रास्तों से होते हुए नगर पंचायत कार्यालय परिसर में समाप्त किया। मृतक के पिता संतोष कुमार साहू और बाबा मइयादीन साहू ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट गलत है। पुत्र की हत्या की गई है। (संवाद)