फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7वीं बार केबल जली, 24 गांवों में अंधेरा छाया

विज्ञापन
बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे में महोखर गांव के पास 33 केवी केबल पर मरम्मत का कार्य करते लखनऊ के ट्रेंड टे - फोटो : BANDA
विज्ञापन
तिंदवारी। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे किनारे स्थित महोखर गांव के पास बांदा से तिंदवारी सब स्टेशन को आने वाला 33 केवी केबल में रविवार को फिर फॉल्ट आ गया। इस वजह से क्षेत्र के करीब 24 गांवों की बिजली गुल हो गई। बिजली कर्मी फॉल्ट ठीक करने में लगे रहे, लेकिन देर शाम तक सही नहीं हो पाया था। अस्थायी व्यवस्था के तौर पर जौहरपुर और पलरा फीडर से जोड़ने में लोड अधिक होने से कई गांवों में लो वोल्टेज आ रहा है।
विज्ञापन

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास हो रहे लगातार फॉल्ट से परेशान बिजली विभाग ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में होल कर नया केबल डालने के लिए 50 लाख रुपये का इस्टीमेट यूपीडा को भेजा था। यूपीडा ने धनराशि अधिक बताते हुए इस्टीमेट अस्वीकृत कर दिया। बिजली विभाग के स्थानीय अधिकारियों ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों दी।
इस पर यूपीडा और बिजली कारपोरेशन के अधिकारियों ने संयुक्तरूप से 12 सितंबर को सर्वे किया। क्षतिग्रस्त केबल के आगे बुंदेलखंड नेशनल हाईवे पर 800 मीटर दूरी पर स्थित पुलिया के नीचे से नया केबल डालने का 36 लाख रुपये का नया इस्टीमेट तैयार किया।
विज्ञापन

पावर कारपोरेशन के अधिशासी अभियंता प्रभुनाथ प्रसाद का कहना है कि लखनऊ से केबल में ज्वाइंट करने वाले एक्सपर्ट बुलाए गए हैं। विश्वकर्मा जयंती के कारण देरी हो रही है। सोमवार तक आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
बिजली न आने से प्रभावित गांव
तिंदवारी, पिपरगवां, भुजौली, गोधनी, गरौती, तेरहीमाफी, मुंगुस, धौसड़, भुजरख, सोनरही, आबादी, सहिंगा, खौड़ा, सिंघौली, दतरौली, माटा, जसईपुर, छापर, भिड़ौरा, परसौड़ा, मिरगहनी, गजनी, अमराइया, महुई, गोखरही आदि गांवों की करीब डेढ़ लाख आबादी प्रभावित।
इन तिथियों में हुए फॉल्ट
5 जून, 23 जून, 20 जुलाई, 24 जुलाई, 29 जुलाई, 11 सितंबर, 13 सितंबर को फाल्ट हो चुके हैं। कानपुर और लखनऊ के टेक्नीशियनों की टीम ने फॉल्ट को दुरुस्त किया। तीन-तीन दिन सप्लाई बाधित रही। अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें