01बीएनडीपी02- मूर्ति अनावरण पर दीप प्रज्ज्वलित करते मंत्री दया शंकर सिंह, सदर विधायक प्रकाश द्घिवे?
- फोटो : BANDA
बांदा। परिवहन निगम के डिपो के नाम स्वतंत्रता सेनानियों के नाम होंगे। बांदा डिपो को दी गई दो नई बसों में एक बस बाल गंगाधर तिलक के नाम से चलेगी। यह बात प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने नूतन बाल समाज (अलीगंज) के गणेश भवन में स्थित बाल गंगाधर तिलक की प्रतिमा के अनावरण अवसर पर कही। वे गणेश उत्सव में शामिल हुए। गणेश भवन की आधारशिला 100 साल पहले स्व. लाल गंगाधर तिलक ने रखी थी। शताब्दी वर्ष पर उनकी प्रतिमा की स्थापना की गई है।
परिवहन मंत्री ने कहा कि कोरोनाकाल में बसों की खरीद नहीं हो सकी, जिससे बसें जर्जर हालत में पहुंच गई हैं। प्रदेश के डिपो के नाम स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों के नाम पर रखे जा रहे हैं। प्रयास होगा कि एक डिपो का नाम बाल गंगाधर तिलक के नाम पर हो। बांदा डिपो को दी नई बसों में एक बस का नाम बाल गंगाधर तिलक रखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि 2024 में देश मोदी मय हो जाएगा। इस मौके पर सांसद आरके पटेल, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, नरैनी विधायक ओममणि वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, ज्योत्सना पुरवार, दयाराम गुप्ता भी मौजूद रहे।
इसके बाद मंत्री गणेश उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए और विघ्नविनाशक का पूजन कर आरती की। सभापति अशोक त्रिपाठी जीतू ने बताया कि बाल गंगाधर तिलक नूतन बाल समाज के संस्थापक रहे हं। गणेश भवन की स्थापना एक सौ वर्ष पूरे होने पर उनकी प्रेरणा से इसे भव्यता मिली है। मंत्री दत्तू पंत गुर्जर ने कहा कि यहां पर प्रति वर्ष 10 दिन का गणेश उत्सव मनाया जाता है। सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजन होते है।