फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा :सीएम सिटी से जुडा बुंदेलखंड, सीधी बस सेवा शुरू, बांदा-गोरखपुर चलने वाली दो नई बसों को मंत्री ने दिखाई झंडी

विज्ञापन
गोरखपुर के लिए बस रवाना करते राज्यमंत्री रामकेश निषाद। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड से सीएम सिटी यानी गोरखपुर तक पहली बार दो नई बसें चली हैं। जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद ने सोमवार को परिवहन निगम की इन बसों को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कर्मचारियों की मांग पर जल्द बस स्टैंड को एक जनरेटर देने की घोषणा की।
विज्ञापन

प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अमृत महोत्सव के तहत 150 नई बसें परिवहन निगम को दी हैं। इनमें से आठ बसें चित्रकूटधाम मंडल को मिली हैं। बांदा डिपो को मिली दो बसों को सोमवार को जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद, सांसद आरके पटेल, विधायक प्रकाश द्विवेदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एक बस सुबह 5:30 बजे बांदा से छूटेगी, जो राजापुर, मंझनपुर, सिविल लाइन, जौनपुर, आजमगढ़ होते हुए गोरखपुर जाएगी। दूसरी सुबह 6:30 बजे गोरखपुर से छूटेगी और इसी मार्ग से होते हुए बांदा आएगी।
इस मौके पर नरैनी विधायक ओममणि वर्मा, स्नातक विधायक जितेंद्र सिंह सेंगर, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार राज, परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव कुमार शर्मा, एआरएम गौतम कुमार, रवि शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

...अपनी हरकतों में सुधार लाओ
सांसद ने आरएम को लगाई फटकार
सांसद आरके पटेल ने बस उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान आरएम राजीव कुमार को जमकर फटकार लगाई। वजह आरएम सांसद को कार्यक्रम शुरू होने के दौरान फोन करके जानकारी देेने में देेर कर दी। सांसद ने कहा कि मंत्री जी ने 30 मिनट भाषण दिया। पूजा कर बस को हरी झंडी दिखाई, लेकिन आपने कार्यक्रम शुरू होने की सूचना नहीं दी। चेतावनी दी कि अपनी हरकतों में सुधार लाए। बहुत शिकायतें मिल रही है।
पूछताछ केंद्र को दुरुस्त करें
यात्रियों ने शिकायत की कि पूछताछ केंद्र से बसों की सही जानकारी नहीं मिलती है। इस पर मंत्री रामकेश ने आरएम से पूछताछ केंद्र को दुरुस्त करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें