फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: जाति धर्म के बंधन तोड़ो, भारत जोड़ो

विज्ञापन
अतर्रा में प्रांतीय अध्यक्ष व महासचिव को फूलमाला से स्वागत करते कांग्रेसी। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। ‘जाति धर्म के बंधन तोड़ो, भारत जोड़ो’ नारों की गूंज के बीच कांग्रेसियों ने भारत जोड़ो यात्रा के तहत शहर में पैदल मार्च किया। यात्रा की अध्यक्षता चित्रकूट (एमपी) विधायक व राष्ट्रीय सचिव नीलांशु चतुर्वेदी और प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव ने की।
विज्ञापन

सोमवार को भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत कचहरी चौराहा स्थित डा.भीमराव आंबेकर प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। अशोक लाट, संकट मोचन, केवटरा चौराहा, कटरा, बलखंडी नाका, महेश्वरी देवी, चौक बाजार, गूलरनाका होते हुए यात्रा अमर टाकीज तिराहा इंदिरा पार्क पहुंची।
यहां इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद यात्रा का समापन अतर्रा चुंगी में हुआ। इस दौरान नागरिकों को पार्टी की नीतियों और यात्रा के उद्देश्य से अवगत कराया गया। कार्यकर्ता हाथों में पार्टी के झंडे थामे रहे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न दुबे लालू, राजेश दीक्षित, अखिलेश कुमार शुक्ला, मुमताज अली, पूर्व विधायक शिरोमणि भाई, पूर्व चेयरमैन संजय गुप्ता, मोहम्मद इदरीस, गजेंद्र सिंह पटेल, धर्मेश कुमार सिंह, सीमा खान, डा.केपी सेन, अशोक वर्धन, बीलाल, हेमंत पटेल, शोएब रिजवी, छेदीलाल, राजबहादुर गुप्ता आदि रहे।
प्रांतीय भारत जोड़ो यात्रा का नगर में भव्य स्वागत हुआ। जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाए। नगर के कांग्रेस नेताओं ने यात्रा की अगुवाई हिंदू इंटर कालेज के पास की। प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव और प्रभारी महासचिव राहुल राय का माल्यार्पण किया गया।
जिलाध्यक्ष सहित सोमचंद्र जाटव, साकेत बिहारी मिश्र, जगदीश गुप्ता, अर्जुन मिश्रा, सूरज वाजपेयी, रमेशचंद्र कोरी, रमेश साहू, आशीष गुप्ता, कृष्णकांत दीक्षित, अविरल पांडेय, सत्यम सोनी, नवल किशोर, नसीम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें