बांदा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के दूसरे दिन रविवार को जिले के 16 केंद्रों में परीक्षा हुई। गणित और तर्कशास्त्र के प्रश्नों ने परीक्षार्थियों को खूब उलझाया। जनसंख्या अनुपात जैसे प्रश्नों में परीक्षार्थियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
प्रश्नपत्र में लेखा विभाग में कंपनी बी की महिला कर्मचारियों की संख्या का अनुसंधान विभाग में कंपनी सी के पुरुष कर्मचारियों की संख्या से अनुपात कितना है? ग्राफ देकर पूछा गया कि राज्य डी में गरीबी रेखा के ऊपर आने वाली महिलाओं की संख्या क्या होगी? यदि यह ज्ञात हो कि राज्य की डी जनसंख्या 7 मिलियन है? 2001 की तुलना में 2008 में मोबाइल के उत्पादन में अनुमानित प्रतिशत वृद्धि कितनी थी?
गोपी ने विवेक से कहा वह व्यक्ति मेरी मां के इकलौते भाई का पिता है। गोपी उन्हें क्या कहेगा? फ्लोएम एक ऊतक है, यह किसमें पाया जाता है? भारतीय संविधान के अनुच्छेद 19 में कौन सा अधिकार शामिल है? किस अधिनियम ने बैंकों के राष्ट्रीयकरण के लिए शर्ते निर्धारित की? कुछ इस तरह के प्रश्नों में परीक्षार्थी उलझे रहे।
रविवार को दोनों पालियों में 15,168 परीक्षार्थियों में 6088 अनुपस्थित रहे। 9080 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में हुईं। यहां प्रयागराज और कौशांबी के अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र बनाया गया था।
फोटो 16 बीएनडीपी 12- जीजीआईसी में सिटिंग प्लान की सूची देखते परीक्षार्थी। संवाद- फोटो : BANDA