फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : आईटीआई प्रशिक्षार्थी का शव फंदे पर लटका मिला

विज्ञापन
Banda: Body of ITI trainee found hanging - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। आईटीआई में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के प्रशिक्षणार्थी का शव कमरे में मां की साड़ी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने जांच के लिए उसका मोबाइल फोन कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के आवंती नगर में अजय राजपूत (24) पुत्र रामबाबू का शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। दरवाजा अंदर से बंद थे। पुलिस के आने पर दरवाजा खोला गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने बताया कि फोल्डिंग पलंग पर मेज रखकर अजय ने गले में फंदा कसकर जान दे दी। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। किसी से कोई विवाद भी नहीं हुआ। न ही उसने अपनी कोई समस्या बताई। वह आईटीआई में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में अंतिम वर्ष का प्रशिक्षणार्थी था।
कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि अजय का मोबाइल जांच के लिए कब्जे में लिया गया है। परिजन घटना का कारण नहीं बता सके। जांच की जा रही है। अजय तीन भाइयों में बड़ा था। पिता कानपुर से आने वाले सामानों को दुकानों पर पहुंचाने का काम करते हैं। इसी से परिवार का गुजर बसर हो रहा है। अजय भी लोहिया पुल के पास स्थित एक दुकान में काम करता था।
विज्ञापन

पिता रामबाबू राजपूत ने बताया कि अजय राजपूत की कर्वी में शादी तय कर दी थी। इसी नवरात्र में उसकी छेकाई की रस्म होनी थी। अगले वर्ष फरवरी में शादी करनी थी। बड़े बेटे की आत्महत्या से परिजन स्तब्ध हैं। मां भोली राजपूत बेसुध है। यह भी बताया कि बेटा सरकारी नौकरी में जाना चाहता था। इसी को लेकर तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें