फोटो 24 बीएनडीपी 10- प्रेस कांफ्रेस में संबोधित करते प्रांतीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सि?
- फोटो : BANDA
बांदा। असम के मुख्यमंत्री हेमंत विस्वा सरमा की राहुल की दाढ़ी की तुलना सद्दाम हुसैन से करने पर कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने भाजपा पर निशाना साधा है। कहा कि राहुल की भारत जोड़ो यात्रा की पूरे विश्व में प्रशंसा हो रही है। इसी के चलते भाजपाई बौखलाहट में उल्टी सीधी टिप्पणी कर रहे हैं। कहा कि नगर निकाय चुनाव में भाजपा गड़बड़ी की साजिश कर रही है।
गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मर्दों को दाढ़ी रखना शौक होता है। राहुल की दाढ़ी कैसी है, इससे भाजपा नेताओं के पेट में दर्द क्यों हो रहा है। भाजपा नेताओं को चाहिए कि राहुल गांधी की यात्रा पर टिप्पणी करने की बजाय इससे बड़ी यात्रा करके दिखाएं।
कहा कि भाजपा निकाय चुनाव में गड़बड़ी करने की साजिश रच रही है। बड़ी संख्या में फर्जी वोटरों को मतदाता सूची में शामिल किया गया है। पूर्व विधायक शिरोमन भाई, जिलाध्यक्ष प्रदुम्न दुबे लालू आदि मौजूद रहे।