बांदा। शहर के राइफल क्लब मैदान पर रविवार को दो मैच खेले गए। दोनों मैच बिसंडा की टीम ने जीते। उसने पन्ना और राठ की टीमों को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है।
पहले मैच में निर्धारित 14 ओवरों में पन्ना की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 160 रनों का लक्ष्य रखा। बिसंडा ने मैच में चार विकेट से जीत दर्ज की। पन्ना की टीम के लिए बल्लेबाज वाजिद ने 24 गेंदों पर 61 रन की पारी खेली। बिसंडा के गेंदबाज वाकर ने तीन ओवर में आठ रन देकर तीन विकेट लिए।
बिसंडा के बल्लेबाज शाहनवाज ने 39 गेंदों में 79 रन की बदौलत मैच जीता। पन्ना के गेंदबाज रूबल ने तीन ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट लिए।
दूसरे मैच में बिसंडा ने राठ को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बिसंडा ने मैच 28 रनों से जीता।
बिसंडा के बल्लेबाज शकील ने टीम के लिए 20 गेंद में 60 रन बनाए। राठ के गेंदबाज सतेन्द्र ने 3 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए। राठ के लिए बल्लेबाज नीरज ने 30 गेंदों पर 60 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। बिसंडा के गेंदबाज वाकर ने तीन ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट लिए। सौरभ जैन राजेंद्र अवस्थी , खुर्शीद, नफीस, रेहान, शालू, असद अल्वी, महेश साहिल, अबरार राज समेत अन्य रहे।