घायल अर्जुन का इलाज करते सीएचसी कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
बांदा जिले में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के फुफूंदी गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई। तीन बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोई भी बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
रविवार की रात उमरी और फुफूंदी गांव के बीच दो बाइकें टकरा गईं। एक बाइक चालक देहात कोतवाली क्षेत्र के करबई गांव निवासी राजेश कुमार कुशवाहा (32) पुत्र वृंदावन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा करबई गांव का ही अर्जुन (34) पुत्र रामेश्वर घायल हो गया।
दूसरी बाइक पर सवार फुफूंदी गांव निवासी मंगल कुशवाहा (28) पुत्र राजकरन व शैलेंद्र (20) पुत्र नरेश कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी पहुंचाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दोस्त घायल अर्जुन ने बताया कि राजेश कुशवाहा अपनी बहन सुनीता के घर फुफूंदी गांव जा रहा था। मंगलवार को हरितालिका तीज होने पर उसे बहन के घर कुछ सामान देना था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार पाठक ने बताया कि क्षतिग्रस्त बाइकें पुलिस के कब्जे में हैं। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
राजेश कुशवाहा। (फाइल फोटो)