बांदा। राष्ट्रीय राजमार्ग में मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ गांव के पास गुरुवार की शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। शहर के आवास विकास निवासी सुरेश कुमार उर्फ बड़कू (35) पुत्र जागेश्वर बाइक से मटौंध गया था।
वापस आते समय भूरागढ़ गांव के पास हादसा हो गया। मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर हेलमेट नहीं मिला। परिजनों के मुताबिक मृतक मेडिकल स्टोर में काम करता था।