फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
रामऔतार। (फाइल फोटो) - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। वाहन की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। भतीजा और भांजा घायल हो गए। भतीजे को ज्यादा चोट आने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

घटना गुरुवार की रात कोतवाली नगर क्षेत्र में तिंदवारी रोड स्थित मंडी समिति के पास हुई। कोतवाली देहात क्षेत्र के महोखर गांव के मजरा डाडिन पुरवा निवासी रामऔतार (55), अपने भतीजे वीरेंद्र (30) और भांजे मोहन के साथ बाइक से पैगंबरपुर गांव से घर लौट रहे थे।
मंडी समिति के पास सामने से आए किसी वाहन ने टक्कर मार दी। सिर पर गंभीर चोट आने से रामऔतार की मौके पर ही मौत हो गई। वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। भांजे मोहन को मामूली चोट आई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मोहन ने बताया कि रामऔतार ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। उनके कोई संतान नहीं थी, उसे गोद लिया था। बचपन से उनके साथ रह रहा है। दुर्घटना से पत्नी शकुंतला बेसुध है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि वाहन की तलाश की जा रही है। भांजे की तहरीर पर अज्ञात चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें