फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे लगे गिट्टी के ढेर में बाइक घुसी, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। वाहन को साइड देने में सड़क किनारे गिट्टी के ढेर में बाइक घुस गई। इससे युवक की मौत हो गई। हेलमेट न लगाने से सिर पर लगी गंभीर चोट मौत का कारण बन गई। परिवार में त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन

घटना कमासिन थाना क्षेत्र के ओझा नगर की है। लोहरा गांव निवासी आशीष सिंह उर्फ बाबा (30) शुक्रवार की शाम बाइक से ओझा नगर स्थित पेट्रोल पंप पर पैसे लेने गया था। वापस घर आते समय ओझा नगर के पास सामने से आए वाहन को साइड देने में बाइक बेकाबू हो गई और सड़क किनारे गिट्टी के ढेर से टकरा गई। आशीष सिंह के सिर पर गंभीर चोट आई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पड़ोसी श्रवण कुमार ने बताया कि आशीष अविवाहित और दो भाइयों में छोटा था। 35 बीघा जमीन में पिता के साथ खेतीबाड़ी में हाथ बंटाता था। बताया कि आशीष मकान का निर्माण करा रहा है। मजदूरों को पैसा देना था। इसीलिए वह पेट्रोल पंप पर पैसे लेने गया था। उधर, दीपावली से पहले हादसे में पुत्र की मौत से पिता सुशील और मां शांति बेसुध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें