अतर्रा। रोडवेज बस ने साइकिल सवार किसान को टक्कर मार दी। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया।
कस्बे के मोहल्ला राजनगर निवासी जंगलिया यादव (70) शनिवार की सुबह साइकिल से खेत जा रहा था। बदौसा रोड पावर हाउस के पास चित्रकूट की ओर से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने बस चालक व कंडेक्टर को पकड़कर पुलिस को सूचना दी।
मौका पाकर चालक परिचालक भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को कस्बे में लेकर घायल वृद्ध को सीएचसी पहुंचाया। डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, मृतक के पुत्र चुन्नू ने कोतवाली में चालक के विरुद्ध गैरइरादतन का केस दर्ज कराया है।
एआरएम गौतम कुमार ने कोतवाली पहुंचकर विभागीय कागजी कार्रवाई करते हुए परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। पत्नी शांति ने बताया कि मृतक के चार बेटे है। खेती किसानी से घर का खर्च चलता था।