फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : छात्र संसद में प्रधानमंत्री बने भुवनेश्वर व रिया

विज्ञापन
छात्र संसद पदाधिकारियों को शपथ दिलाते मंडलायुक्त आरपी सिंह। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्र संसद का गठन हुआ। छात्र संसद में चयनित प्रधानमंत्री पद पर भुवनेश्वर सिंह और छात्राओं में रिया को मंडलायुक्त आरपी सिंह ने शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि विद्या मंदिर अनुशासन के लिए जाना जाता है। छात्र संसद विद्यालय में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है।
विज्ञापन

बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत से पूर्व मंडलायुक्त ने की। छात्र संसद उपाध्यक्ष कमलेश सिंह ने कहा कि विद्यालय व्यवस्था को सुचारु रखने में छात्र संसद की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह सेंगर ने कहा कि छात्र देश और भविष्य के निर्माता होते हैं।
प्रधानाचार्य अतुल कुमार वाजपेयी ने भी संबोधित किया। प्रधानमंत्री चुनी गईं रिया व भुवनेश्वर सिंह ने अतिथियों का आभार जताया। संचालन एसके दीक्षित ने किया। उप प्रधानाचार्य अवधेश, प्रबंधक संतोष कुमार सिंह, राजेंद्र मिश्रा, श्याम सुंदर समेत अभिभावक उपस्थित रहे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी राजेंद्र कुमार गुप्ता ने दी।

शपथ लेते प्रधानमंत्री छात्र भुवनेश्वर व छात्रा रिया।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें