15बीएनडीपी17-नायब तहसीलदार को ज्ञापन देते भाकियू जिला महासचिव अवधेश सिंह पटेल। संवाद
- फोटो : BANDA
बबेरू। भारतीय किसान यूनियन जिला महासचिव अवधेश सिंह पटेल की अगुवाई में नायब तहसीलदार अभिनव तिवारी को छह सूत्री ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि अन्ना पशुओं को गोशालाओं में संरक्षित कराया जाए। क्षेत्र की सहकारी समितियों में खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराई जाए।
अघोषित विद्युत कटौती पर रोक लगाई जाए। भदेहदू सचिव द्वारा की गई अनियमितताओं की जांच कराई जाए। गुजेनी गांव में जल निगम पेयजल योजना के अंतर्गत अधूरे कार्य को पूरा कराया जाए। ज्ञापन देने में तहसील अध्यक्ष शैलेंद्र पटेल, कमल पटेल, सुरेश कुमार, गोरेलाल सिंह, बच्छराज यादव, कामता, केश कुमार, अरविंद पटेल, अजय सिंह आदि किसान मौजूद रहे।