बांदा। मतदाता सूची के ड्राप प्रकाशन के बाद निकाय चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है। मतदाता सूची को मतदान केंद्रों पर चस्पा कर दिया गया। 17 मार्च तक दावे व आपत्तियां ली जाएगी। चुनाव में दावेदारी करने वालों से लेकर नए मतदाता बनने वाले तमाम लोग बूथों पर पहुंचकर वोटर लिस्ट का निरीक्षण कर दावे व आपत्तियां दर्ज करा रहे है। आपत्तियों का निस्तारण 18 से 22 मार्च के मध्य होगा।
प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग सर्वे का काम पूरा होने के बाद अब निकाय चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है। मतदाता सूची के ड्राप प्रकाशन के बाद उन्हें मतदान केंद्रों पर निरीक्षण के लिए चस्पा कर दिया गया है। शहर के सभी मतदान केंद्रों पर चुनाव में दावेदारी करने वाले दर्जनों में नए मतदाताओं के आवेदन लेकर पहुंच रहे है। उधर, मृत व बाहरी वोटरों के नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए आपत्तियां दर्ज करा रहे है। उधर, नए मतदाता बनने वाले भी तमाम लोग बूथ पर पहुंचकर नाम दर्ज कराने से सहित संशोधन आदि के दावे कर रहे हैं। तहसीलदार पुष्कर ने बताया कि दो दिन में नगर क्षेत्र में दो सैकड़ा से अधिक वोटर लिस्ट में नाम बढ़वाने संबंधी आवेदन बीएलओ ने
प्राप्त किए है। इनमें संशोधन व नाम हटाने संबंधी भी आवेदन है।
सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य ने बताया कि पहली जनवरी 2023 तक जिनकी उम्र 18 वर्ष पूरी हो गई है मतदाता बनने के लिए बूथ पर जाकर आवेदन कर सकते है या फिर वह आयोग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन दावा कर सकते है। बताया कि आपत्तियों का निस्तारण जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 18 से 22 मार्च के मध्य किया जाएगा।