अतर्रा। अन्ना प्रथा पर अंकुश न लगने से बिसंडा ब्लाक के ग्राम पंचायत बिसंडी के ग्रामीणों ने 50 से अधिक अन्ना पशुओं को घेरकर मिनी सचिवालय में बंद कर ताला जड़ दिया। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आए पंचायत सचिव राममूरत, एडीओ पंचायत कमलेश पटेल मौके पर पहुंचे। किसानों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
कहा कि जल्द स्थायी या अस्थायी गोशाला बनवाने का प्रयास करेंगे। ग्रामीण सुरेंद्र सिंह, शिव अवतार, चंद्रिका प्रसाद, राममूरत, नरेंद्र, शिवमूरत, वासुदेव, पप्पू आदि ने बताया कि अन्ना पशु धान व अरहर की फसल को चट कर रहे है। 20 से 25 पशुओं का झुंड जिस खेत में घुस जाता है उसकी फसल को चट कर देता है। प्रधान व सचिव कोई कार्रवाई नहीं कर रहे है।