खप्टिहाकलां। पैलानी थाना क्षेत्र के पिपरहरी गांव में दिनेश (21) पुत्र मातादीन वर्मा का शव शनिवार को दोपहर कमरे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
परिजनों ने बताया कि दिनेश प्लास्टिक की रस्सी का फंदा गले में कसकर बक्से से झूल गया। जब तक उसे फंदे से नीचे उतारा, उसकी मौत हो चुकी थी। वह पांच भाइयों में बड़ा था। मजदूरी करके परिवार का गुजर बसर कर रहा था।
मां आंगनबाड़ी सहायक पद पर कार्यरत हैं। बेटे की मौत से बेसुध हैं। चौकी प्रभारी का कहना है कि परिजन घटना की वजह स्पष्ट नहीं कर सके।