फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : जाम में फसी रहीं एंबुलेंस, तड़पते रहे मरीज

विज्ञापन
07 बीएनडीपी 09- जाम में फंसी एंबुलेस - फोटो : BANDA
विज्ञापन
खत्री पहाड़। गिरवां के आसपास लगे आधा दर्जन से अधिक क्रेशर और मध्य प्रदेश से आ रहे बालू भरे ट्रकों से चौराहे में दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। कभी कभी तो लोगों को पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। इस जाम के झाम में बुधवार को दो एंबुलेंस भी फंस गईं।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद एंबुलेंस को जाम से निकलवाया। इस बीच एंबुलेंस में करीब 30 मिनट तक मरीज दर्द से कराहते रहे। सुबह और शाम तो यहां से क्रेशर और बालू भरे ट्रकों के आने और जाने से जाम के हालातों से लोग परेशान रहते हैैं। राम किशुन, हरीश आदि का कहना है कि आखिर कब इस जाम से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें