अतर्रा। टेंपो सवार पांच लोगों ने युवक का अपहरण कर रुपये लूट लिए। इसके बाद पीटकर उसे फेंक दिया। इससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने घटना की पड़ताल शुरू कर दी है।
अतर्रा थाना क्षेत्र व कस्बे के रामलीला मैदान निवासी अतुल अवस्थी ने कोतवाली में तहरीर दी है। इसमें बताया कि बुधवार की रात वह घर से नरैनी रोड टेंपो स्टैंड पर सामान खरीदने के लिए गया था। इसी दौरान पांच लोग उसका अपहरण कर टेंपो से ले जाने लगे। विरोध किया तो उसे मारा पीटा।
जेब से एक हजार रुपये भी लूट लिए और मोबाइल फोन तोड़ दिया। उसने शोर मचाया तो चलती टेंपो से फेंककर भाग निकले। पीड़ित ने आरोपियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर अनूप दुबे ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।