फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : पत्नी से विवाद के बाद किसान ने जहर खाया, मौत, धान की बेड़ लगवाने गया था खेत, बैंक का पांच लाख रुपये था कर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पत्नी से विवाद के बाद किसान जहर खाकर जान दे दी। उसपर पांच लाख रुपये का कर्ज भी था।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कोर्रम गांव में अरविंद कुमार पटेल (38) पुत्र रामखिलावन ने बुधवार की रात खेत में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर आसपास खेत में मौजूद किसानों ने परिजनों को जानकारी दी। घरवाले उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उसके भाई रामबाबू पटेल ने बताया कि अरविंद के नाम 18 बीघा जमीन है। खेत में धान की बेड़ लग रही है। अरविंद रोजाना रात को वहीं सोने चला जाता था।
विज्ञापन

वर्ष 2013 में उसने इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक (अब आर्यावर्त बैंक) भदेहदू शाखा से केसीसी में 4 लाख रुपये का कर्ज ले रखा था। अब यह बढ़कर पांच लाख हो गए। हालांकि अदायगी को लेकर बैंक से कोई दबाव नहीं था। जहर खाने का स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका। वहीं, ग्रामीणों में चर्चा है कि किसी बात पर पत्नी से विवाद होने के बाद जहर खाया। पत्नी पुष्पा देवी गांव में आशा है। उसके एक पुत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें