फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : बीए व एमए में प्रवेश शुरू, मेरिट लिस्ट देखने के लिए छात्रों की लगी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। स्नातक प्रथम वर्ष और एमए प्रथम वर्ष में प्रवेश सोमवार से शुरू हो गए। शहर के दो महाविद्यालयों में मेरिट और कटआफ के आधार प्रवेश दिए जा रहे हैं। राजकीय महिला महाविद्यालय में मेरिट अधिक होने से पहले दिन नाममात्र के ही प्रवेश हो पाए। दोनों कॉलेजों में मेरिट देखने के लिए प्रवेशार्थियों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

पंडित जेएन डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में दाखिले की 92.40 फीसदी है। बीएससी बायो की 90.40 और मैथ की 93.40 फीसदी मेरिट है। बीए में 600 सीटें और बीएससी बायो व मैथ 120-120 सीटें हैं। परास्नातक में प्रत्येक विषय में 60-60 सीटें हैं। प्रवेशार्थियों की सुविधा के लिए महाविद्यालय के सूचना पट पर मेरिट लिस्ट, क्रमांक एवं कैटेगरी चस्पा करा दी गई है। इसी के मुताबिक छात्र आसानी से अपना नाम खोजकर आसानी से प्रवेश ले रहे हैं।
कोई दिक्कत आए तो छात्र इस नंबर पर करें संपर्क
प्रवेशार्थी का प्रवेश उनके द्वारा ऑनलाइन मेरिट आवेदन पत्र में डाले गए मोबाइल नंबर पर ओटीपी से हो रहा है। 24 घंटे के अंदर ओटीपी प्राप्त न होने पर 7007648140 पर संपर्क किया जा सकता है। राजकीय महिला महाविद्यालय में भी पहले दिन प्रवेश चलते रहे। प्रवेश कमेटी के समक्ष छात्राओं ने उपस्थित होकर प्रवेश लिए। यहां बीए की 420 सीटें हैं। मेरिट के आधार पर प्रवेश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कॉलेज की पहली सूची के प्रवेश नौ सितंबर तक ही दिए जाएंगे। इसके बाद अगर सीट बचती हैं तो दूसरी सूची निकाली जाएगी। सिर्फ मेरिट सूची में आए छात्रों को ही आवेदन पत्र दिए जा रहे हैं। -डॉ. केएस कुशवाहा, प्राचार्य, पंडित जेएन डिग्री कॉलेज, बांदा।
स्नातक प्रथम वर्ष सेमेस्टर व एमए प्रथम वर्ष के प्रवेश आज से शुरू करा दिए हैं। मेरिट सूची में नाम आने पर छात्राएं प्रवेश समिति के समक्ष उपस्थित होकर अपना प्रवेश ले सकतीं हैं।-डॉ. दीपाली गुप्ता, प्राचार्य, राजकीय महिला महाविद्यालय, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें